Tuesday, July 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनप्रतिनिधियों ने कैंप लगाकर क्षेत्रवासियों को नमो ऐप डाउनलोड कराया

जनप्रतिनिधियों ने कैंप लगाकर क्षेत्रवासियों को नमो ऐप डाउनलोड कराया

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में उत्तर मण्डल क्षेत्र बम्बा चौराहे पर नमो ऐप डाउनलोड अभियान कैम्प लगाया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, विधायक सदर मनीष असीजा व महापौर कामिनी राठौर ने विकसित भारत अम्बेसडर अभियान के अंतर्गत नमो एप कैंप में क्षेत्रवासियों को नमो ऐप डाउनलोड कराया। साथ ही विकसित भारत एंबेसडर अभियान से जोड़ा। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने नमो एप पर विकसित भारत अम्बेसडर अभियान से जुड़ने की अपील की। जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सामूहिक मिशन का एक महत्वपूर्ण और मूल्यवान हिस्सा बनने के लिए 100-डे चैलेंज में हिस्से लें और आज ही जुड़े और जोड़े। इस उत्तर मण्डल अध्यक्ष लायक सिंह, डीपी सिंह राठौर, उषा देवी राठौर पार्षद, योगी राज, अनिल शंखवार, संतोष बघेल, किशोर अग्रवाल बंटी, सुरेश राठौर आदि रहे।