Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई

मथुराः संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय रिफायनरी नगर में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में पराक्रम दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा के ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों के सम्मुख नेताजी सुभाष का आजादी की लड़ाई में अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम पराक्रम का पर्याय है। पराक्रम दिवस परीक्षा पर चर्चा 2024 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें केवी कैंट, केवी बाद, जवाहर नवोदय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कान्हा माखन, ग्रीन विलो, रमन लाल सुरजेवाला तथा बलदेव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिक्षाविद महेंद्र सिंह ( पूर्व प्राचार्य केवी एमआरएन), डॉ. एम. वसीम (कला शिक्षक किसान इंटर कॉलेज, मथुरा) तथा योगेंद्र मौर्य (कला शिक्षक सेठ सुखदास भगत इंटर कॉलेज फरह, मथुरा) की उपस्थिति ने सभी प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ाया।प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर प्रथम पांच प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को भी डिजिटल प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कला शिक्षक उपेंद्र कुमार के योगदान एवं प्राचार्य एस के शर्मा के सौजन्य से पराक्रम दिवस के अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का अयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।