Wednesday, July 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सामाजिक समरसता गतिविधि के अंतर्गत मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती

सामाजिक समरसता गतिविधि के अंतर्गत मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सामाजिक समरसता गतिविधि के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर स्वयंसेवकों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने डाक बंगला रसूलपुर स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर प्रमोद यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने पिछड़े वर्ग का नेतृत्व कर सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कराया। शिवानी गुप्ता ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की घोषणा कर सामाजिक समरसता के सूत्र को मजबूत करने का काम किया है। शिक्षक जगदीश सविता ने कहा कि आज कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर भारत रत्न से सम्मानित करने पर हमें गर्व है। यह सम्मान पिछली सरकारों को बहुत पहले देना चाहिए था। डॉ ज्ञान सिंह शाक्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांत, त्याग से जुड़ी घटना का वर्णन किया।
इस दौरान अतुल महानगर संयोजक सामाजिक समरसता, महादीप सविता नगर कार्यवाह वीर सावरकर नगर, अवधेश कुमार मीडिया संयोजक सामाजिक समरसता, सुनील वीर सावरकर नगर संयोजक आदि मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, मीना राजपूत, कान्हा यादव आदि ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।