Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फर्जी लाइसेंस धारक को मटसेना पुलिस ने पकड़ा

फर्जी लाइसेंस धारक को मटसेना पुलिस ने पकड़ा

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी ने फर्जी तरीके से खरीदे गये शस्त्र को पकड़े जाने पर थाना पुलिस की रिपोर्ट पर निरस्त कर दिया है।
मटसेना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक फर्जी लाइसेंस धारक को सिविल लाइन चौकी से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी की तो बताया गया कि विवेक कुमार ने फर्जी तरीके से एक शस्त्र खरीदा था। जांच में पता चला कि शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद रोड रहचटी निवासी अभिषेक यादव पुत्र बारेलाल के नाम शस्त्र लाइसेंस निर्गत किया गया था। जिसमें आवदेक द्वारा कोई शस्त्र क्रय नहीं किया। इसी बीच आवेदक की मृत्यु हो गयी। लाइसेंस धारक की मृत्यु के बाद मृतक अभिषेक के भाई विवेक कुमार ने उक्त लाइसेंस पर फर्जी तरीके से शस्त्र खरीद लिया। जिसे चैकिंग के दौरान थाना मटसेना पुलिस टीम द्वारा सिविल लाइन चौकी से मय लाइसेंस व शस्त्र के पकड़ लिया। जिसके विरूद्ध थाना मटसेना पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। विवेचना के आधार पर जिलाधिकारी ने उक्त शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया है।