Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरों ने चूडी गोदाम से उडाया लाखों का सामान

चोरों ने चूडी गोदाम से उडाया लाखों का सामान

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। चोरों ने एक चूडी गोदाम की छत का जाल काट कर लाखों रूपए कीमत का माल उडा दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक थाना दक्षिण क्षेत्र के बौहरान गली निवासी मधुकर गुप्ता पुत्र गिर्राजा शंकर का थाना रसूलपुर क्षेत्रांर्गत दुर्गानगर में चूडी का गोदाम है। गली नंबर नौ में स्थित गोदाम को गोदाम स्वामी मधुकर ठीक ठाक तरीके से बंद कर गए थे। रात को चोरों ने छत पर लगा लोहे का जंगला काट कर गोदाम में प्रवेश पा लिया। गोदाम स्वामी की माने तो चोरों ने गोदाम में रखी लगभग पचास हजार रूपए की नगदी के अतिरिक्त दो लाख रूपए कीमत का अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।