Saturday, July 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डॉ सीमा मोदी ने फिरोजाबाद महोत्सव में बिखेरा जलबा

डॉ सीमा मोदी ने फिरोजाबाद महोत्सव में बिखेरा जलबा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद महोत्सव में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति, भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा रहे है। वहीं दूरदर्शन की कलाकार डॉ सीमा मोदी ने नृत्य नाटिका ‘‘अर्धनारीश्वर शिव शक्ति‘‘ के माध्यम से नारी व पुरूष की एकरूपता का भाव दिखाकर अपनी कला व नृत्य से कार्यक्रम में शमां बांध दिया।
गुरूवार को जिला प्रशासन के निर्देशन में पी.डी. जैन इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित फिरोजाबाद महोत्सव का शुभारम्भ शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश यादव, डीजीसी क्राइम राजीव प्रियदर्शी, सोनम सेठ, पंकज भारद्वाज, राजकुमार, कुंती जादौन, अनीता सिंह, शिवकांत पलिया, विनीता सिंह, चेतेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश अकेला ने गीत के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आगाज रामा कन्या गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान से किया। वहीं रेवती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राम स्तुति, कस्तूरबा इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने घर मेरे परदेसिया, घूमर, राम गीत, जलवा तेरा जलवा, एमजी डिग्री कॉलेज की सुप्रिया ने नृत्य, प्रगति, हिमांशी ने नृत्य, अयांश बघेल ने कविता, एसडी मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने नवरात्रि, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मोबाइल एक्ट, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, एसआर ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज के बच्चो ने रामायण पाठ, रक्त गीत एवं गोपी श्याम इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा सोलो नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुती दी। गुरुवार की शाम फिरोजाबाद महोत्सव के लिए खास रही। हिन्दी सिनेमा व दूरदर्शन की कलाकार व सीनियर आईपीएस ऑफीसर डीजी से सेवा निवृत्त महेंद्र मोदी की धर्मपत्नी डॉ सीमा मोदी ने नृत्य नाटिका ‘‘अर्धनारीश्वर शिव शक्ति‘‘ के माध्यम से जगत को शिव और शक्ति नारी और पुरुष की एकरूपता का परिचय दिया। सीमा मोदी ने नृत्य के माध्यम से बताया जहां शिव है वहां शक्ति है और जहां शक्ति है वहां है समस्त सृष्टि है। अर्धनारीश्वर पर आधारित नृत्यनाटिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।