Thursday, July 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान मिलने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान मिलने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बागपत। जनपद में बड़ौत नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के निकट बजाज बाइक शोरूम पर क्षेत्र के लोगों ने एक दूसरे को गुड़ खिलाकर चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर खुशी मनाई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार की ओर से चौधरी चरण सिंह के कार्यों का सम्मान किया है। देश के करोड़ों किसानों की इच्छा पूरी की। काफी समय से उन्हें कम से कम बीस साल से भारत रत्न दिए जाने की मांग सरकारों से की जा रही थी। अब यह किसानों की इच्छा पूरी हुई है। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह वैसे तो देश के रत्न पहले से ही थे, लेकिन अब सरकारी रिकार्ड में उनका नाम आने से यह इतिहास में दर्ज हो गया है।
इस मौके पर चौधरी यशपाल सिंह, तेजवीर सिंह एडवोकेट, अमरपाल सिंह, श्रवण तोमर उर्फ पिंटू, बिल्लू लौहड्डा, पंकज मलिक एडवोकेट आदि मौजूद रहे। – JS Repoerter.