Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मोदी और योगी पर जनता का अटूट विश्वास, यहां भी लगेगी हैट्रिक: सुरेश खन्ना

मोदी और योगी पर जनता का अटूट विश्वास, यहां भी लगेगी हैट्रिक: सुरेश खन्ना

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। रविवार को रायबरेली जनपद के लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित सुंदरकाण्ड पाठ में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री एवं रायबरेली लोकसभा क्लस्टर प्रभारी सुरेश कुमार खन्ना ने भाग लिया। इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने शहर के गोरा बाजार स्थित जिला पंचायत मार्केट में केंद्रीय चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं उपस्थित सभी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें संबोधित भी किया।
उन्होंने कहा कि रायबरेली की लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा की पकड़ होगी। आज देश और प्रदेश में भाजपा एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जनता का अटूट विश्वास कायम है। मोदी की गारंटी काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने भी अबकी बार 400 पार का नारा दिया था। जनता का यह विश्वास ही हमें लोकसभा की सीटों पर जीत दिलाएगा और हैट्रिक लगेगी। विकसित भारत का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। विश्व में आज भारत की अलग पहचान है। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री एवं रायबरेली लोकसभा क्लस्टर प्रभारी सुरेश खन्ना ने सपा विधायकों के रामलला दर्शन को न जाने पर तंज कसते हुए कहा कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।
वहीं राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी मंत्री को विश्वास दिलाया कि इस बार रायबरेली से भाजपा का सांसद संसद तक पहुंचेगा। इसके लिए रायबरेली से भाजपा की टीम जन-जन तक भाजपा सरकार की योजनाओं का बखान कर रही है।
जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी,सलोन विधायक अशोक कोरी, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, राजा राकेश प्रताप सिंह,जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा, कार्यालय प्रभारी विशाल पाण्डेय, मुकेश श्रीवास्तव, अजय त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, विजय सिंह, शिवेन्द्र सिंह, सरोज गौतम, विवेक शुक्ला, सुधा अवस्थी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।