Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यकताओं को देखते हुए कराएं जाएंगे विकास कार्यः हर्षिता सिंह

ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यकताओं को देखते हुए कराएं जाएंगे विकास कार्यः हर्षिता सिंह

फिरोजाबाद। जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष हर्षिता सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मणीन्द्र सिंह, अपर मुख्य अधिकारी द्वारा गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनायी। जिसकी सदन द्वारा सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी। जिला पंचायत का पुनरीक्षित वर्ष 2023-24 आय-व्ययक (आय-44,49,07,220 व व्यय-43,19,69,576 रू.) व मूल आय-व्ययक वर्ष 2024-25 (आय-36,17,12,644 व व्यय-34,40,06,218 रू.) सदन द्वारा अनुमोदित किया गया। जिला पंचायत की बैठक में उपायुक्त मनरेगा सुभाष चंद्र ने जनपद की मनरेगा योजनान्तर्गत श्रम बजट वर्ष 2024-25 सदन के समक्ष रखा गया, जिसके सम्बन्ध में उनके द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी, जिसे अनुमोदित किया गया। वहीं जिला पंचायत की वर्ष 2024-25 हेतु पंचम राज्य वित्त आयोग एवं पन्द्रहवॉ वित्त आयोग (टाइड/अनटाइड) की वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदित की गयी। परियोजना निदेशक, डीआरडीए द्वारा जनपद में संचालित गौशालाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने जनपद में सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास योजनाओं एवं उसकी प्रगति की जानकारी सदन के समक्ष रखी। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्ध में सदन को अवगत कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह ने कहा कि जिला पंचायत जनपद का समुचित विकास करने के लिए सदैव प्रयत्नशील है। ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यकताओं को देखते हुए जन-सामान्य की सुविधा के अनुसार विकास कार्य कराये जा रहे हैं, जिसमें सभी का सहयोग प्राप्त हो रहा है, जो कार्य शेष है वे शीघ्र ही पूर्ण कराये जायेंगे। सदन द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को अयोध्या में राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने के लिए आभार दिया गया। बैठक में सुमित प्रताप सिंह, प्रतिनिधि सदस्य विधान परिषद, डॉ लक्ष्मी नरायन यादव, ब्लाक प्रमुख फिरोजाबाद, कमलेश राजपूत, ब्लाक प्रमुख अरॉव के अलावा प्रदीप पाण्डेय, परियोजना निदेशक, सुभाष चन्द्र, उपायुक्त मनरेगा, नीरज सिन्हा जिला पंचायतराज अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन मणीन्द्र सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा किया गया।