Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान दिवस में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

किसान दिवस में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

फिरोजाबाद। विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें किसानों को विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी मुहैया कराई गई। समाधान दिवस में कृषकों को कृषि विभाग में संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व प्रधानमंत्री कुसुम सोलरपम्प योजना एवं एआईएफ योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। अधिशाषी अभियंता विधुत ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने किसान समाधान दिवस में आयी शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारीयों को एक सप्ताह के अंदर समाधान एवं शीतग्रहों की आ रही समस्यों के समाधान हेतु जिला उद्यान अधिकारी निर्देश दिये। चकरोड पर हुऐ अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने हेतु सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया गया। विधुत विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने हेतु कहा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सचिव मण्डी समिति, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला प्रवन्धक पीसीएफ, अधिशाषी अभियंता विधुत, अधिशाषी अभियंता सिचाई, भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ उपस्थिति रहे। संचालन उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।