Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा पदाधिकारियों ने प्रवासी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों से किया संवाद

भाजपा पदाधिकारियों ने प्रवासी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों से किया संवाद

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की सदस्य पार्लियामेंट बोर्ड की मेंबर व क्लस्टर इंचार्ज डॉ सुधा यादव एवं राजेश चौधरी विधायक मांट ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप संग संयुक्त रूप से ग्राम नगला खुशहाली, ग्राम पंचायत करहरा में प्रवासी योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभिन्न प्रकार के लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद किया। डॉ सुधा यादव ने गांव के किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी प्रीति देवी के आवास पर जाकर संवाद किया। प्रीति देवी से आवास मिलने के बाद कैसा महसूस हो रहा है, उनकी प्रतिक्रिया जानी। प्रीति देवी ने बताया कि मोदी और योगी के कारण मेरे पारिवारिक जीवन में बदलाव आया है। संपर्क के अभियान के दौरान लाभार्थियों के घरों पर स्टीकर चिपकाये व मोदी सरकार के समर्थन के लिए मिस्ड कॉल करवायी गई। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का हर एक कार्यकर्ता संकल्पित है। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री सोनू सिंह, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सिरसागंज राघवेंद्र सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ शोभित सिंह, अविनाश सिंह भोले, महेन्द्र द्विवेदी, विशाल मोहन यादव आदि मौजूद रहे।