Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » क्षेत्र में बह रही विकास की गंगाः आरपी सिंह

क्षेत्र में बह रही विकास की गंगाः आरपी सिंह

मथुरा। कोसीकलां क्षेत्र में विकास कार्यों की गति जोर पकड़ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की गली गली तक को पक्का कराए जाने का कार्य जोरों से चल रहा है। देहात में आवागमन को सुगम करने को सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। जल्द इलाके की सूरत बदलती नजर आएगी। जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र प्रताप सिंह गांव विशंभरा में सीसी रोड के शिलान्यास के मौके पर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन वाली सरकार ने विकास कार्यों को गति मिली है। इसके साथ साथ गुणवत्ता को प्रमुखता से ध्यान दिया जा रहा है। ताकि विकास कार्य की उम्र लम्बी हो सके। प्रधानमंत्री सड़क योजनाओं के तहत अधिकतर गावों में सड़कों पूर्ण गुणवत्ता के साथ बनायी जा रही है। विकास में कोई भेदभाव नही किया जा रहा। इससे पूर्व गांव विशंभरा मे सांसद हेमा मालिनी की निधि से बनाई जा रही सड़क का दिव्यांग ग्रामीण पूरन के हाथों से शिलान्यास कराया गया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार, नंदकिशोर शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख अमींचद, सुरेश शर्मा, तोता शर्मा, राजू शर्मा, कुमार पाल, कन्हैया आदि मौजूद रहे।