Sunday, June 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संत गाडर्गे की 148 वीं जयंती मनाई गई

संत गाडर्गे की 148 वीं जयंती मनाई गई

फिरोजाबाद: संवाददाता। दिवाकर समाज द्वारा संत गाडर्गे की 148 वीं जयंती समारोह के अवसर पर नगर के पॉलीवाल हॉल में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने संत गाडर्गे के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा संत गाडर्गे की चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में राजेश दिवाकर पूर्व सांसद हाथरस ने कहा कि समाज को संगठित रहना चाहिए, तभी समाज का उत्थान हो सकता है। सुरेंद्र चौधरी एमएलसी प्रयायगराज ने कहा कि संत गाडर्गे महाराज को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। रामचंद्र कनोजिया प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने शिक्षा पर जोर दिया। अशोक महाराज पीठाधीशर मां ज्वाला देवी सिद्ध शक्तिपीठ लखनऊ ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। हेमलता दिवाकर महापौर आगरा ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। जिससे समाज की महिलाऐं भी बड़ी संख्या में रातनीति प्रतिनिधित्व कर सकें। कार्यक्रम में श्वेता चौधरी चेयरमैन हाथरस, नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने भी अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद राकेश दिवाकर व संचालन अशोक अनुरागी ने किया।
इस दौरान डॉ सतीश दिवाकर, अनार सिंह दिवाकर, हरीबाबू, पार्षद सुरेश दिवाकर, कमल दिवाकर, मुकुल, कृष्णवीर, आशीष, ज्योति, प्रवेश, विक्रम, रवि, प्रेमप्रकाश, रामवीर, मनोज आदि दिवाकर समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।