Sunday, June 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक लाख संकल्प पत्र भरवाएगी श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास

एक लाख संकल्प पत्र भरवाएगी श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास

मथुराः संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रवादी मुस्लिम आगे आकर न्यायालय के बाहर समझौता कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान आंदोलन के लिए संकल्प पत्र के माध्यम से प्रथम चरण में एक लाख बृजवासियों को गांव गांव जाकर इस अभियान से जोड़ा जाएगा। रविवार को भागवत मंदिर वृन्दावन में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की बैठक न्यास के संरक्षक आचार्य बद्रीशजी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास प्रथम चरण में ब्रज क्षेत्र में एक लाख संकल्प पत्र भरवा कर इस अभियान से जोड़ेगा।
वक्ताओं ने बैठक में कहा कि राष्ट्रवादी देश हित चिंतक मुस्लिम आगे आकर न्यायालय से बाहर समझौते की पहल करें, जिस देश में एकता खंड तक कायम रखी जा सके। हरिदास संप्रदाय मोहिनी बिहारी शरण दास जी महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए लड़ाई लड़ रहा है। संपूर्ण बृजवासी इस अभियान में भागीदार बनकर श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए संकल्पित हों। अध्यक्षता करते हुए आचार्य बद्रीशजी ने कहा कि सूफी मुस्लिम धर्मगुरु अजमेर शरीफ के संरक्षक द्वारा मुस्लिम समुदाय से की गई अपील जिसमें न्यायालय से बाहर समझौते की बात कही गई है हम उनका सम्मान करते हैं और न्यास पक्षकार वार्ता को तैयार हैं। देश में भाईचारा कायम रहे इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती।
बैठक का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक ने किया। इस अवसर पर महंत रामदास महाराज, संत केशव दास, राजेश कृष्ण शास्त्री, रामसेवक, अश्वनी शर्मा, नरेश ठाकुर, महेश दास, आदि उपस्थित थे।