Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 2024 के चुनाव में पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायेंगे युवाः उदय प्रताप सिंह

2024 के चुनाव में पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायेंगे युवाः उदय प्रताप सिंह

फिरोजाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल का आयोजन नारखी मंडल की ग्राम पंचायत नारखी ताल्लुका में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरविंद पाराशर, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश शर्मा, ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष युवा मोर्चा योगेंद्र चौहान रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि देश का नौजवान ही देश का भविष्य है और नौजवानों ने पूरा प्यार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। युवा अब राष्ट्र निर्माण में सहयोग कर रहा है, आने वाले 2024 के चुनाव में पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायेगा। साथ ही कहा कि युवा ही मोदी जी के सपने अबकी बार 400 पार को साकार करेगा। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरविंद पाराशर ने कहा कि नारखी के नौजवानों ने हमेशा असीम प्यार भाजपा को दिया है जिस तरह से 2019 में युवाओं ने अपनी ताकत से डॉ चंद्रसेन जादौन को जिताकर इतिहास लिखा था, उसी इतिहास को 2024 में दोहराने का कार्य करेगा। अभिषेक प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ने भरोसा दिलाया कि अबकी बार नौजवानों की दम पर 400 पार नारखी का युवा चुनाव तक दिन रात मेहनत करेगा। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, विधानसभा संयोजक शिवशंकर शर्मा, पूर्व विस्तारक वीरेंद्र सिंह, मण्डल महामंत्री युवा मोर्चा सैन्की सिंह, मंडल मंत्री युवा मोर्चा टिंकू चक, मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सनी सिंह, मण्डल मंत्री युवा मोर्चा गोलू जादौन, हिमांशू जादौन, नीरू ठाकुर, सुधीर सिंह, हनी सिंह, मुकेश सिंह, मोनू सिंह के साथ सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा योगेंद्र प्रताप सिंह टिन्का एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक प्रताप सिंह शीलू ने किया।