Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मैंने हमेशा से भगवान राम के खिलाफ की जाने वाली टिप्पणियों का विरोध किया हैः डॉ० मनोज पांडेय

मैंने हमेशा से भगवान राम के खिलाफ की जाने वाली टिप्पणियों का विरोध किया हैः डॉ० मनोज पांडेय

लखनऊ/रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। समाजवादी पार्टी से ऊंचाहार के विधायक डॉ० मनोज कुमार पांडेय ने आज अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि आज हम सबके आराध्य प्रभु श्रीराम का परिवार सहित दर्शन करके अपने को बहुत सौभाग्यशाली मान रहा हूं। अपने परिवार रूपी ऊंचाहार (रायबरेली) की सम्मानित जनता के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना प्रभु से किया, साथ ही सदैव हम अपनी जनता की सेवा करते रहें, प्रभु हमको ऊर्जा दें। विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि तमाम त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद भव्य और दिव्य राम नगरी आज अपने पूर्ण वैभव में है। इस दिव्य धाम को सजाने और संवारने वाले महापुरुषों को नमन करता हूं। जिनके प्रयास और प्रेरणा से यह शुभ दिन आया है। अयोध्या नगरी अपना खोया वैभव पुनः प्राप्त कर जगमगा रही है। भगवान श्रीराम लला जी का भव्य मंदिर के भीतर दिव्य स्वरूप में दर्शन करने के उपरांत से हृदय अत्यधिक आनंदित है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने जाने से पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने के लिए बेहद आभारी हूं। मैं समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों के विकास के लिए प्रार्थना करूंगा। मैंने हमेशा से भगवान राम के खिलाफ की जाने वाली टिप्पणियों का विरोध किया है…। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया है कि राज्यसभा चुनाव के दरमियान मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देना मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी। वहीं मनोज पांडेय ने यह भी कहा कि मैं समाजवादी पार्टी का सदस्य हूं, मैने सदस्यता नहीं छोड़ी है। उन्होंने किसी अन्य दल में जाने से अभी तक साफ इनकार किया है उन्होंने यह भी दोहराया है कि अनैतिक चीजों को मनोज पांडेय कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।