Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध तमंचा की फैक्ट्री का भंडाफोड, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध तमंचा की फैक्ट्री का भंडाफोड, एक आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। रसूलपुर पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से तैयार किये जा रहे, अवैध तमंचो की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके कब्जे से छह तमंचा, एक अधबनी रिवाल्वर, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में अवैध शस्त्रों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि थाना रसूलपुर प्रभारी प्रमोद कुमार पंवार को सूचना मिली कि ग्राम मोढ़ा के जंगल के रास्ते जाने वाली कच्ची सड़क के पास बनी प्लाटिंग में शस्त्र फैक्ट्री संचालित हो रही है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो वहां से सूरज को गिरफ्तार कर लिया। मौके से छह तमंचा, एक अधवनी रिवाल्वर, कारतूस और शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी सूरज निवासी मुखियावाली गली आसफाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।