Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शादी से लौट रहे भांजे की हादसे में मौत, मामा घायल

शादी से लौट रहे भांजे की हादसे में मौत, मामा घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। ममेरे भाई की शादी से अपने मामा के साथ बाइक द्वारा लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि मामा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया, वहीं घायल को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
जनपद एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव नगला धनीराम निवासी 30 वर्षीय राम अवतार पुत्र प्रधान सिंह आगरा के नगला तोरा निवासी उदयवीर सिंह पुत्र सोनपाल के साथ बाइक द्वारा शनिवार को मक्खनपुर में अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने आया था। शादी में शामिल होने के बाद दोनों बाइक द्वारा दूसरी शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव रूपसपुर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद राम अवतार को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। जबकि घायल उदयवीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन चीख पुकार करते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए।