Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल, मुआवजा दे सरकार

बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल, मुआवजा दे सरकार

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मंगलवार को नगला खूबी में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर बैठक हुई। बेमौसम बारिश से खराब हुईं फसलों के लिए मुआवजे की मांग की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान, मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, प्रदेश महासचिव डॉ सतीश चन्द्र, जिला अध्यक्ष रामफल सिंह सूबेदार ने कहा कि कुदरत की मार की वजह से उनकी फसलों में नुकसान हुआ है। ऐसे में तत्काल मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष बिल्ला सिंह, मंडल महासचिव प्रेम सिंह सिकरवार, मंडल प्रवक्ता गौरव तोमर ने कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। अघोषित कटौती से किसानों में आक्रोश है। मंडल उपाध्यक्ष हीरो काका, मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम सिकरवार, मंडल सचिव हरिपाल परिहार, जिला महामंत्री संजय पाराशर, जिला उपाध्यक्ष भूले सिंह फौजी, मोहन सिंह प्रधान, तहसील अध्यक्ष भुल्ली सिंह, घनश्याम तोमर, दिगम्बर सिंह भरंगर, पुष्पेंद्र सिंह चौधरी, सुरेश, शिशुपाल सिंह कोयड, महादेव सिंह, नेत्रपाल सिंह, सुभाष चन्द्र आदि मौजूद रहे। संचालन संजय पाराशर ने किया। अध्यक्षता हीरो काका ने की।