Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्रजवासियों के हृदय की पुकार, शुद्ध हो यमुना की धारः दिनेश शर्मा

ब्रजवासियों के हृदय की पुकार, शुद्ध हो यमुना की धारः दिनेश शर्मा

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने यमुना प्रदूषण के मुद्दे पर एक बार फिर आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि हर ब्रजवासी के हृदय की यही पुकार है कि यमुना की धार शुद्ध हो। ब्रज में यमुना नदी नहीं हैं यमुना मां है। यमुना की पवित्र धारा में लोग स्नान और आचमन करना पुण्य कर्मों का लाभ मानते हैं। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की नौका विहार बैठक के दौरान दिनेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में यमुना की दुर्दशा से ब्रजवासी और यहां देश विदेश से आने वाले लाखों लाख श्रद्धालु आहत हैं। अब तक यमुना शुद्धीकरण के लिए हुए तमाम प्रयास विफल साबित हुए हैं और यमुना समय के साथ और दूषित होती चली गईं। इसकी वजह यह है कि ग्रांटों के नाम से आए धन का दुरुपयोग हुआ। ब्राह्मण सभा के ब्रज क्षेत्र महामंत्री राजेश पाठक ने कहा कि जब यमुना मुक्ति आंदोलन के तहत पदयात्रा गई थी तब कहा गया था कि हरियाणा में भाजपा की सरकार आएगी तो यमुना शुद्ध होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार भी उत्तर प्रदेश के बंटवारे का 33 प्रतिशत जल मथुरा नहीं पहुंच रहा। नरेश सिंह, पवन गौतम, प्रशांत शर्मा, अनिल शर्मा, संजीव ठाकुर, विजय शर्मा, हरिराम शर्मा, कन्हैया चतुर्वेदी, सत्तो बघेल, जय किशन, अंजलि सारस्वत आदि इस दौरान मौजूद रहे।