Saturday, May 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ प्रधान संगठन 11 मार्च को भरेगा हुंकार

अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ प्रधान संगठन 11 मार्च को भरेगा हुंकार

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रधानों के सम्मान व उनके हक की लड़ाई के लिए प्रधान संगठन 11 मार्च को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगा। साथ ही अधिकारियों की मनमानी, शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएंगा।
गुरूवार को प्रधान संगठन के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानों के सम्मान एवं पंचायत की समस्याओं की अनदेखी करके अधिकारी प्रधानों को बंधुआ मजदूर समझकर उनसे दवाव में काम कराना चाहते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे इसके लिए कितना ही संघर्ष करना पड़े। मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एड. ने कहा कि अधिकारी प्रधानों पर तानाशाही दिखाकर सचिवों की लापरवाही और गलतियों की सजा प्रधानों को देकर उनके अधिकार तक सीज कर रहे हैं, जो लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है। प्रधान अपने कर्तव्य और दायित्व को ठीक से समझते हैं और उनका भलीभांति निर्वहन भी कर रहे हैं, उसके बाद भी उनका शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है। जिला प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधान अपने अधिकार और सम्मान के लिए पूरी दमदारी के साथ संघर्ष करने के लिए निकले, कोई भी उनकी आवाज को दवा नहीं सकता है। बैठक में विनोद कुमार शर्मा, डॉ. सर्वेश कुमार जिला उपाध्यक्ष, अनिल कुमार शर्मा जिला संगठन मंत्री, होशियार सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, डॉक्टर संजय यादव, जगदीश प्रसाद, चंद्रपाल सिंह, आशीष वर्मा, नरोत्तम सिंह, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, छोटेलाल राजपूत, रवि शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह यादव, डोरी लाल वर्मा, सुबोध कुमार, पूरन सिंह फौजी, रविंद्र कुमार गुर्जर, पप्पू सिंह सहित अनेको प्रधानों ने भाग लिया।