Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 64.05 लाख रू. से सड़क का होगा निर्माण

64.05 लाख रू. से सड़क का होगा निर्माण

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सदर विधायक मनीष असीजा के अर्थक प्रयासों से रविवार को थाना रामगढ़ के सामने फाइन ग्लास से सांती मार्ग तक 1.150 किलोमीटर की सड़क का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 64.05 लाख रू. की लागत से उक्त सड़क जीर्णोद्वार किया जायेगा।
नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि 1.150 किलोमीटर लंबी सड़क फाइन ग्लास दीदामई नगला गुलरिया होते हुए सैलई सांती मार्ग तक बनाई जायेगी। इसके बन जाने से क्षेत्रिय लोगों को गढ्ढों से मुक्ति मिल जायेगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद का आभार प्रकट किया।
इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, उपसभापति श्याम सिंह यादव, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, अनुपम शर्मा, रामनरेश कटारा, भगवान दास शंखवार, प्रमोद बघेल, रविन्द्र शर्मा के अलावा पार्षदगण एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं महापौर कामिनी राठौर ने भी नगर विधायक मनीष असीजा के संग चार वार्डो में निर्माण कार्यो का शुभारम्भ किया।