Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हर्षोल्लास के साथ हुआ विध्नहर्ता का विसर्जन

हर्षोल्लास के साथ हुआ विध्नहर्ता का विसर्जन

2017.09.05. 05 sspnews fb ganeshफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा की सुहागनगरी में धूम रही। भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा से पूर्व हवन-पूजन कर भगवान गणेश की आरती उतारकर शोभायात्रा निकाली गई। शहर में शोभायात्रों को दौर देर सांय तक चलता रहा।
भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से निकली। भगवान गणेश की शोभायात्रा में कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती दी गई। शोभायात्रा के साथ काली-अखाड़े आदि साथ चल रहे थे। बैण्डबाजों की ध्वनि पर महिलाऐं और युवतियां थिरक रही थी। सोहन मार्केट मित्र मण्डल की शोभायात्रा का शुभारम्भ प्रकाश निधि गर्ग ने भगवान गणेश की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में महिलाऐं और युवतियां भगवान गणेश के रथ के साथ चल रही थी। शोभायात्रा में अमित चतुर्वेदी, अश्वनी चतुर्वेदी, प्रेमकुमार अग्रवाल, मुन्नालाल चतुर्वेदी, ब्रहमानन्द गुप्ता, सुनील बसंल, नवीन अग्रवाल, विकास लहरी, आलोक अग्रवाल, अखिल गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अरविन्द शर्मा, राहुल पोरवाल, इन्द्रसैन गुप्ता, नवीन अग्रवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं गांधी नगर में विराजमान भगवान गणेश की शोभायात्रा से पूर्व भगवान गणेश का हवन-पूजन कर भगवान गणेश की आरती उतारी गई। भगवान गणेश की शोभायात्रा गांधी नगर से शुरू होकर जलेसर रोड होती हुई। विसर्जन स्थल पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में महिला-पुरूष गणपति बप्पा के जयकारें लगा रहे थे। वहीं घण्टाघर के गणेश जी महाराज की शोभायात्रा में ढोल-नगाडे के साथ व्यापारी लोग भगवान गणेश के डोले के साथ चल रहे थे।