Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मालिक ही निकला नौकर का हत्यारा

मालिक ही निकला नौकर का हत्यारा

⇒भाई की पत्नी को भगाने वालो को फसना चहाता था फौजी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर क्षेत्र के गुरूदेव नगर में विगत 30 जुलाई को ठाकुर नामक व्यक्ति की हत्या का खुलाशा करते हुए एसपी सिटी ने कहा कि नौकर की हत्या मालिक फौजी ने ही किराये के लोगो पर करायी थी।
उक्त मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि विगत 30 जुलाई 2017 को थाना रसूलपुर क्षेत्र गुरूदेव नगर मे ंघर के बाहर सो रहे एक नेपाल सिंह फौजी के नौकर ठाकुर को कुछ लोगो ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी। पुलिस उस मामले में छानबीन कर रही थी। पुलिस को छानबीन में पता चला कि फौजी के छोटे भाई महीपाल की पत्नी को उसके परिवार का ही एक चचेरा भाई जनार्दन भागकर ले गया था। जिसको लेकर रंजिश चल रही थी। वही जमीनी विवाद भी उक्त लोगो का चल रहा था। बादी ने सोचा कि नौकर भी वृद्ध हो गया है उसको भी हटा दिया जायेगा। साथ ही हत्या का आरोप रंजीश चल रही लोगो के उपर लगबा दिया जायेगा। पुलिस ने फौजी के भाई महीपाल सिंह से पूछताछ पर पता चला कि उसके पत्नी के भगने पर बदनामी हो रही थी। नौकर ठाकुर 25 वर्ष से फौजी के घर खाने पर रह रहा था। वृद्ध होने के कारण काम भी नही कर पा रहा था। हम दोनो भाईयो ने गांव के ही भुल्ली उसके ममेरे भाई को एक लाख रूपये देकर ठाकुर की हत्या करवा दी। उसके बाद वह उनको घर तक छोड आये। विरोधी जेल चले जायेगे पत्नी भी उन लोगो के पास से वापस आ जायेगी। पुलिस ने बताया कि भुल्ली व उसका भाई दोनेा शातिर है दोनो अविवाहित है। पुलिस ने आरोपी महीपत उर्फ महीपाल सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव अई थाना फतेहाबाद आगरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस नेपाल सिंह , भुल्ली पुत्र जापानसिंह ,बडे पुत्र जपना गांव बालचन्द्रपुर थाना मटसैना की तलाश कर रही हैै। अभियुक्त को पकडने वाली टीम में थाना प्रभारीनिरीक्षक रसूलपुर मुनीशचन्द्र, वरिष्ट उ0नि0 बृजेश कुमार, उ0नि0 अंकित कुमार , का0 मनोज कुमार, का0 विजेन्द्र कुमार, का0 चालक शिवकुमार आदि लोग थे।