Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में हुआ कवि सम्मेलन

कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में हुआ कवि सम्मेलन

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण स्थित श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में कवि सम्मेलन का आयोजन सामाजिक पत्रिका धरोहर के सम्पादक थानसिंह कुशवाहा एवं राजेश कुशवाहा ऐहन के संयोजकत्व में तथा सेवानन्द भारती की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि पे्रमरघु हास्पीटल के डायरेक्टर डा. पी.पी. सिंह कुशवाहा तथा कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामू कुशवाहा, महान दल के नेता दौलतराम कुशवाहा, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा, राजस्थान के बासुदेव प्रसाद कुशवाहा थे। अतिथियों व कवियों का स्वागत अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, थानसिंह कुशवाहा (कमल आर्ट), राजेश कुशवाहा (वैस्टीज), पप्पू सेठ, सूरजपाल राघव, जयप्रकाश कुशवाहा, उमेशचन्द्र कातिब, बिजेन्द्र सिंह कुशवाहा, रामजीलाल ढलाई वाले, हरीकिशन (हंसकला), ताराचन्द कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, यतेन्द्र सिंह आर्य, योगेश कुशवाहा, प्राचार्य राजकुमार कुशवाहा, मीडिया प्रभारी योगेश कुमार आदि ने माल्यार्पण कर किया। कवि सम्मेलन में नाना हाथरसी, गाफिल स्वामी, आशुकवि अनिल बौहरे, बाबा देवीसिंह निडर, प्रदीप पंडित, रामभजनलाल, महेश पागल, गणपति गणेश, भूदेव प्रसाद देव, मंगल पांडे, डा. प्रतिमा पांडे, कु. चेतन्या पांडे, पं. महेन्द्रादित्य पांडे, बाबूलाल कुशवाहा पोरा वाले, श्यामबाबू चिन्तन, राकेश रसिक, जयप्रकाश शर्मा आदि ने काव्य पाठ किया।