Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेंट आरसीएस ने मेधावियों को बांटे पुरुस्कार

सेंट आरसीएस ने मेधावियों को बांटे पुरुस्कार

शिकोहाबाद। सेंट आरसीएस अकेडमी मोहल्ला शंभूनगर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले मेधावी छात्रा छात्राओं को प्रमाणपत्र और मैडल प्रदान किये। शतप्रतिशत अटेंडेंस के लिए मेधा रावत और माधुरी को पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त पूरे सत्र में हुए कम्पटीशन्स जैसे ड्राइंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद,डांस,गायन प्रतियोगिता में विजेता छात्रा छात्राओं को निदेशक सोमेश यादव द्वारा प्रमाण पत्र और मैडल्स प्रदान किये गए। प्रधानाचार्य पुष्पा यादव ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे इसी प्रकार आगे भी पढ़ाई करें। उन्होंने बच्चों को अन्य क्रियाकलापों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल में आयोजित गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पुरुस्कार वितरण में केके, अंकित, विवेक, मयंक, अश्वनी, प्रिया, नैंसी, पूनम, कीर्ति, अजय और रजत आदि का विशेष सहयोग रहा।