Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पंप सैट करने घुसे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, एक गंभीर

पंप सैट करने घुसे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, एक गंभीर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जलकल विभाग के ठेकेदार के साथ पम्प सैट फिट करने गहरे गड्ढे में घुसे तीन मजदूर में से दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना की जानकारी होेते ही महापौर, नगर विधायक सहित जलकल विभाग अधिकारी मौके पर पहुंच गये।
सोफीपुर जलकल विभाग की पंप सैट खराब हो गई थी। जिसको सैट करने के लिए जलकल ठेकेदार चार मजदूरों को ले गया था। जब एक मजदूर पंप सैट ठीक करने गहरे गड्ढे में उतरा तो आवाज न आने पर, दूसरा मजदूर भी अंदर चला गया। उसकी आवाज न आने पर तीसरा मजदूर जैसे ही घूसा उसने शोर मचा दिया। उसे आनन-फानन में ठेकेदार और मजदूर ने ऊपर खींच लिया। जबकि गड्डे में जहरीली गैस बनने से दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मृतक मजदूर के नाम इलियास उर्फ बिहारी पुत्र आजाद निवसी चंद्रवार और गोलू उर्फ गौरव शर्मा ओझा नगर बताएं है। मजदूरों की मृत्यु के बाद अक्रोशित परिजनों ने हंगामा काटा। उन्होंने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिला अस्पताल पहुंचे नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर सहित नगर निगम व जलकल विभाग के अधिकारी ने परिजनों को ढाढस बंधाया। जलकल महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया मृतकों के परिजनों को ठेकेदार से मुआवजा दिलवाया जाएगा।