Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीएम ने विवेकानन्द जी की स्मृतिका का पूजन कर किया लोकार्पण

सीएम ने विवेकानन्द जी की स्मृतिका का पूजन कर किया लोकार्पण

2017.09.07. 033 sspnews cm kargilकानपुर, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज सर्वप्रथम नगर निगम परिसर के कारगिल पार्क में बने स्तम्भ पर भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में शहीदों हुए सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना सबका साथ – सबका विकास योजना के अन्तर्गत जोन 4 वार्ड 43 नगर निगम परिसर, मोतीझील, कारगिल पार्क में नवनर्मित 2. 91 करोड़ की लागत से बने स्वामी विवेकानन्द जी की स्मृतिका का विधिवत पूजन कर लोकार्पण किया तथा इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानन्द की पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने पार्क में बने बायोट्वायलेट का लोकार्पण किया तथा पार्क में मुख्य मंत्री जी ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित रखने हेतु वृहद वृक्षारोपण करने का संदेश देते हुए परिसर में वृक्षारोपण किया।
इस सवसर पर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, मंत्री सतीश महाना, मंत्री सत्यदेव पचैरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, निवर्तमान महापौर जगतवीर सिंह द्रोण, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक अभिजीत सिंह सांगा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।