Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विवाहिता ने लगायी फांसी मौत

विवाहिता ने लगायी फांसी मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना सिरसगांज क्षेत्र के गांव सिरसाखास में एक विवाहिता ने पति से कहासुनी होने पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मायका पक्ष में घटना के बारे में बताने से चुप है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र सिरसाखास निवासी विश्नू की 19 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी ने आज सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी पति द्वारा मायका पक्ष के साथ इलाका पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। मृतका के पति की माने तो वह कमरे में टीबी देख रही थी। वही उसको भाई भी टीवी देख रहा था। मना करने पर गायत्री उठकर अपने कमरे में चली गयी। कुछ समय बाद देखा की वह फंदे पर लटकी हुई मिली। मृतका के पिता होरीलाल निवासी हरवाई करहल मैनपुरी ने कहा कि उसकी पुत्री में अकारण आत्म हत्या कर ली। कारण का कोई पता नही चला। हम किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रहे है।