Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अत्यधिक नशा करने पर युवक की मौत

अत्यधिक नशा करने पर युवक की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के टापाकला बम्बा के पास अचेत पडे युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयीं। मृतक की शिनाख्त विनोद के रूप में की गयी। मृतक नशे का शौकिन बताया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के टापा कला बम्बा के समीप आज सुबह 30 वर्षीय अज्ञात युवक पुलिस द्वारा अचेत हालत में मिलने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक के शव को अस्पताल के लोगो द्वारा पोस्टमार्टम हाउस में पहुचाया गया। उसी दौरान पूरन हलवाई का पुत्र जिला अस्पताल में युवक का देखने आया तो उसने मृतक का नाम विनोद जैन नगर निवासी बताया क्यो कि विनोद उसकी दुकान पर काम करता था। विगत दो दिन पूर्व तीन हजार रूपये लेकर आया था। मृतक नशे का शौकिन था जिसकी अत्यधिक नशा करने से आज मौत हो गयी।