Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज

पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। विगत रात्रि में थाना शिकोहाबाद क्षेत्र एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से कई लोग झुलस गये। झुलसे लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गुरूवार को फैक्ट्री के चार लोगो के खिलाफ प्रशासन द्वारा अभियोग दर्ज कराते हुए कार्यवाही की है।
बताते चले कि बुधवार की देर सायं शिकोहाबाद क्षेत्र हाईवे स्थित रामलीला ग्राउण्ड के समीप पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक दर्जन लोग घायल हो गये। जिनको रात्रि में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। केबिनेट मन्त्री प्रेा0 एसपी सिंह बघेल के साथ जिलाधिकारी नेहा शर्मौ के साथ जिला प्रशासन ने मौके पर जाकर घायलों की स्थिति के बारे में जाना। गुरूवार की सुबह जिला उधोग केन्द प्रभारी द्वारा कार्यवाही करते हुए बीेरेन्द्र अग्रवाल,नीरज माहेश्वरी, कमल माहेश्वरी, प्रभात महेश्वरी के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज कराया है। वही जिला उधोग केन्द्र प्रभारी का बडा कार्यनामा समाने देखने को मिला।फैक्ट्री को लीज पर चलाने वाले अशोक गुप्ता को अभयदान दिया गया है। घटना के बाद से ही सफेद पोश लोगो को आलोक गुप्ता पर हाथ रखा हुआ है। जिसको बचाने का प्रयास किया जा रहा है।