Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लॉज में रह रहे युवक की संद्विग्ध परिस्थतियों में मौत

लॉज में रह रहे युवक की संद्विग्ध परिस्थतियों में मौत

फिरोजाबादः संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित एक लॉज में रह रहे युवक की संद्विग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के मुताबिक थाना दक्षिण क्षेत्र के महावीर नगर निवासी मोनू मिश्रा उम्र्र 35 वर्ष पुत्र कृष्णदेव मिश्रा काफी समय पहले गुजरात चला गया था। वह गुजरात में नौकरी करता था। लगभग एक महीने पहले मोनू फिरोजाबाद आ गया। यहॉ पर वह कारखानों में कांच बेयर का काम करने लगा। वह थाना उत्तर क्षेत्र स्थित प्रकाश लॉज में रह रहा था। लॉज में उसकी मौत हो गई। लॉज में युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। जानकारी होने पर मृतक का भाई गौरव भी फिरोजाबाद आ गया। मृतक के भाई ने बताया कि मोनू शराब पीने का आदी था। उसकी तबीयत भी खराब थी।