Sunday, June 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चेयरमैन के आदेश हुए हवाहवाई, आठ घंटे ठप रही आपूर्ति

चेयरमैन के आदेश हुए हवाहवाई, आठ घंटे ठप रही आपूर्ति

फिरोजाबाद। चिलचिलाती गर्मी के मौसम में लोगो को विद्युत संकट का सामना करना पड रहा है। शहर मे बिजली के साथ पेयजल संकट भी बढता जा रहा है। रविवार को दो दर्जन से अधिक मौहल्लो में विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिसके चलते लोग पानी के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओ को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के विभाग द्वारा विजनेस प्लान में पुरानी क्षतिग्रस्त केबिल के बदले, नई आर्मर्ड केबिल और खंभे को बदलने कार्य कराया जा रहा है। जिसमें बंच केबिल के बदले एक्सएलपी को डाला जायेगा। जिसके चलते 8 से 9 घंटे आपूर्ति शटडाउन रहेगी। उप्र पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डा. आशीष गोयल ने कुछ दिन पूर्व में 15 से अधिक शटडाउन न देने के आदेश दिए थे। वहीं विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता पंकज गोयल ने कार्य के लिए चार घंटे तक शटडाउन के आदेश दिए है, जिसे विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदेशो की धज्जियां उडा रहे है। शहरी क्षेत्र में 8 से 9 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद हो रही है।