Monday, June 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पागल कुत्ते ने मचाई दहशत, कई लोगों को काटा

पागल कुत्ते ने मचाई दहशत, कई लोगों को काटा

अनूप पाण्डेयः कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी आई ब्लॉक में एक पागल कुत्ते की दहशत देखने को मिल रही है। पागल कुत्ते ने तीन लोगों सहित तीन मवेशियों को बुरी तरह काटा। ये सब देख आस पास रहने वाले लोग गेट बंद कर घरों में कैद हो गए। उन्होंने यह जानकारी नगर निगम को दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सब्जी बेंचने का काम करने वाले ‘आई’ ब्लॉक गुजैनी निवासी सुनील सोनी के घर में पत्नी और बच्चें है। बताया गया सुनील के घर में एक देशी कुत्ता पला हुआ है। जो दोपहर में एकदम से अचानक पागल हो गया। जिसके बाद अपने ही मालिक की बेटी को काटने को दौड़ा तो बेटी को बचाने दौड़े सुनील को बुरी तरह काट लिया। घर में मौजूद भतीजा प्रतीक सोनी अपने ताऊ को बचाने आया तो उसको भी बुरी तरह काट लिया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने लाठी डंडों से उसको भगाया तो गली में पालतू दो तीन मवेशियों को भी काट लिया।
एक घंटा बाद भी नहीं पहुंचीं टीम: नगर निगम को सूचना देने के बाद भी टीम नहीं पहुंची। जिससे इलाके में नगर निगम के खिलाफ रोष दिखा तो युवकों ने खुद मोर्चा ले लिया और लाठी डंडों से उस पर हमला कर एक जगह कैद कर दिया। इतना करने के बाद भी नगर निगम की टीम न आ सकी। लेकिन कुत्ता नाली में कैद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस तो ली। लेकिन दहशत बनी रही।
क्षेत्र में हैं कुत्तों का आतंक: स्थानीय लोगों ने बताया कि मवेशियों का आतंक क्षेत्र में बहुत है।

आए दिन कोई न कोई इनका शिकार हो जाता है। लेकिन कोई कार्यवाही के नाम पर शिकायत नहीं करता है। कहते है कि शिकायत के बाद कोई कार्यवाही नहीं होती है। आज भी वहीं हाल सामने देखने को मिला। कि फोन करने के बाद भी टीम नहीं आई। राजा पटेल ने बताया कि तीन मवेशियों के मुंह बुरी तरह काट लिए है।