Tuesday, June 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल

अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली: कमल नैन नारंग। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल व परिवार के साथ शनिवार, 25 मई, 2024 को नई दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। मतदान केन्द्र पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के अलावा उनके दो बच्चे और पिता भी थे। वोट डालने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, मेरे पिता, पत्नी, बच्चों और मैंने मतदान किया है। मेरी माँ आज नहीं आ सकीं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैंने तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट किया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें।
अरविन्द केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने आज अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ मतदान किया। मेरी मां बहुत बीमार हैं. वह नहीं जा सकी। मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट किया। आप भी जरूर जाएं और वोट करें।

फोटो-कमल नैन नारंग

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस संयुक्त रूप से भाजपा से मुकाबला कर रही है, जिसने पिछले दो लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटें जीती थीं।
कांग्रेस जहां राष्ट्रीय राजधानी में तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं आप चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आप और कांग्रेस दोनों ही विपक्षी इंडिया गुट का हिस्सा हैं।