Tuesday, June 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोकसभा चुनाव का छठा चरण संपन्न

लोकसभा चुनाव का छठा चरण संपन्न

नई दिल्ली : कमल नैन नारंग लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हुआ। दिल्ली और हरियाणा में एक ही चरण में मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे तक छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 58 निर्वाचन क्षेत्रों में 57.7% मतदान दर्ज किया गया। आज बिहार और बंगाल की आठ-आठ सीटों, दिल्ली की सात, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों और जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी, जहां मतदान स्थानांतरित किया गया था, पर मतदान हो रहा है। सभी राज्यों में सबसे दिलचस्प मुकाबला देेश की राजधानी दिल्ली में है, जहां भाजपा ने 2019 में सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस संयुक्त रूप से भाजपा से मुकाबला कर रही है। कांग्रेस जहां राष्ट्रीय राजधानी में तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं आप चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आप और कांग्रेस दोनों ही विपक्षी इंडिया गुट का हिस्सा हैं। दिल्ली से इस चरण के कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से दिवंगत केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज, उत्तर से मनोज तिवारी शामिल हैं। पूर्वी दिल्ली और कुरूक्षेत्र से उद्योगपति नवीन जिंदल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन के कन्हैया कुमार शामिल हैं। आपको बता दें कि चुनाव का आखिरी चरण 1 जून को खत्म होने के बाद 4 जून को वोटों की गिनती होगी।

हरियाणा में सोनीपत के पोलिंग बूथ पर मतदाता फोटो: कमल नैन नारंग