Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। रविवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में तीन डोले और छह झांकियों के साथ भगवान श्री राम दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभायात्रा राजा दाल मील से प्रारम्भ होकर राधा कृष्ण मंदिर, छोटे चौराहा, घंटाघर चौराहा, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड बर्फखाला चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, माता बाला बाग कोटला रोड होते हुए रामलीला परिसर स्थित परशुराम शिविर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में 251 महिलाएं पीतवस्त्र धारण कर चल रही थी। शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान शोभायात्रा के संयोजक दिनेश वशिष्ठ, आयोजन समिति अध्यक्ष उमाकांत पचौरी, अरविंद पचौरी, शोभायात्रा प्रभारी मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र मोहन शर्मा, रवींद्रलाल तिवारी, उमेश, अशोक गर्ग, संजीव उपाध्याय, संदीप तिवारी, कौशल किशोर उपाध्याय, कल्पना राजौरिया, शशिकांत शर्मा, अमित उपाध्याय, कृष्णकांत वशिष्ठ, अनुराग रावत, मोहित शर्मा, अमित गुप्ता, सुनील शर्मा, सुनील मिश्रा, विजय शर्मा, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, अशोक गर्ग, अम्बेश शर्मा, संजीव उपाध्याय के अलावा ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।