Monday, June 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

फतेहपुर। जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह 5 बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए अस्पताल में भर्ती कराते हुए बदमाशों के पास से लूट के जेवरात, नगदी, तमँचा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि खखरेरू थाना क्षेत्र में पिछले 30 अप्रैल 2024 को अज्ञात बदमाशों ने लूट पाट की थी जिसकी पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी। मुखबिरों की सटीक सूचना पर गुरुवार को भोर पहर सुबह लगभग 5 बजे खखरेरू थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुंदर यादव, उपनिरीक्षक में सुनील कुमार, योगेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, विवेकानंद, राजकुमार पटेल, कांस्टेबल दीपक कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह, नित्यानंद यादव और चौधरी चरण सिंह आदि के साथ दामपुर घाट रोड (कबरे तिराहा) के पास लूटेरो की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की फायरिंग में दो बदमाश आसिफ ऊर्फ छोटा टमाटर पुत्र अशफाक उम्र 20 वर्ष, निवासी इजुरा बुजुर्ग थाना सुल्तानपुर घोष और मोहम्मद जीशान पुत्र इब्राहीम उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अभाव थाना खागा जनपद फतेहपुर, गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के पास से पुलिस ने सोने चांदी के जेवरात जिसमें 04 नाक की कील, साढ़े पांच किलो चांदी के जेवरात, दो देशी तमंचे, जिंदा कारतूस और 13 हजार 01 सौ 50 रुपए नगद तथा घटना में प्रयुक्त बाइक यू.पी. 35 बीसी 1243 चोरी की बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि बाइक कानपुर से चोरी की गई थी। उन्होंने बताया कि उक्त अभियुक्त जीशान और आसिफ के अलावा अभियुक्त तकशीर अहमद पुत्र अंसार अहमद उम्र 21 वर्ष निवासी सोहदमऊ थाना सुल्तानपुर घोष को भी सुसंगित धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के समक्ष सुपुर्द कर दिया गया है।