Wednesday, June 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यमुना पर पुल का कार्य 60 प्रतिशत पूरा

यमुना पर पुल का कार्य 60 प्रतिशत पूरा

मथुरा। जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे से वृन्दावन (पागल बाबा मंदिर) तक (अन्य जिला मार्ग) चार लेन मार्ग के निर्माण (लम्बाई 7.278 किमी) एवं मार्ग निर्माण के संरेखण में आ रही यमुना नदी पर दो लेन सेतु का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। यह निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम आगरा द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग तथा सहायक अभियन्ता राज्य सेतु निगम उपस्थित रहें निरीक्षण के समय कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण पाया गया। कार्यदायी संस्था के सहायक अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि समस्त कार्य गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण कराये जाये तथा कार्य की प्रगति बढाते हुये निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराया जाए साथ ही साथ समय-समय पर थर्ड पार्टी टेस्ट भी कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।