Monday, June 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अकबरपुर लोक सभा से भोले को मिली विजयश्री

अकबरपुर लोक सभा से भोले को मिली विजयश्री

कानपुर देहातः जन सामना संवाददाता। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में एन0 डी0 ए0 गठबन्धन के भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले सिंह को विजयी घोषित किया गया। श्री भोले ने अपने निकटस्थ प्रतिद्वंदी इण्डिया गठबन्धन के सपा प्रत्याशी राजाराम पाल को 44345 मतों से हराया। वहीं बसपा प्रत्याशी राजेश कुमार द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहे।
बताते चलें कि एन0 डी0 ए0 गठबन्धन के भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले सिंह को 517423 मत, इण्डिया गठबन्धन के सपा प्रत्याशी राजाराम पाल को 473078 मत व बसपा प्रत्याशी राजेश कुमार द्विवेदी को 73140 मत मिले।
भोले को जैसे ही विजयी घोषित किया गया और जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया, उनके समर्थकों ने जमकर नारे बाजी की। इसके बाद भोले को बधाइयाँ देने वालों का तांता लग गया।