Wednesday, June 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अब एआरटीओ के बाद यहां भी कराना होगा रजिस्ट्रेशन

अब एआरटीओ के बाद यहां भी कराना होगा रजिस्ट्रेशन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। नगर निगम ई रिक्शा चालकों के लिए नया नियम बनाने जा रहा है। अब ई रिक्शा चालकों को एआरटीओ के बाद नगर निगम में भी अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। नगर निगम में रजिस्ट्रेशन के बाद ई रिक्शा को रूट आवंटन होगा। आवंटित रूट पर ही चालक ई रिक्शा चला सकेंगा। नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कई शर्तें भी रखी गई है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह श्रद्धालुओं अथवा यात्रियों के सुविधा और महानगर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दृष्टि से उठाया गया एक सकारात्मक कदम है। इस संबंध में महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि श्रद्धालुओं से अधिक किराया वसूली जैसी शिकायतें मिल रहीं थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम कुछ कदम उठाने जा रहा है। जिसमें ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के रूट निर्धारण की प्रक्रिया भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मथुरा वृन्दावन में प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में श्रद्धांलु आते हैं। उनसे ई रिक्शा के नाम पर चालक अवैध वसूली करते हैं जिससे मथुरा वृन्दावन की छवि खराब होती है। इसके लिये नगर निगम द्वारा रूट बनाकर और शुल्क निर्धारित करके एक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिससे आने वाले समय में लोगों को इस समस्या से निदान मिलेगा।