Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुशवाहा शिविर में बुजुर्ग सम्मानित

कुशवाहा शिविर में बुजुर्ग सम्मानित

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में स्थित श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन रामपाल सिंह कुशवाहा व सेवानन्द भारती ने किया। अध्यक्षता डोरीलाल कुशवाहा नेताजी ने की। दीप प्रज्वलन रामजीलाल कुशवाहा व रामसिंह कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि भीष्मपाल सिंह कुशवाहा, सोनपाल सिंह कुशवाहा, नाथूराम कुशवाहा, वैद्य ब्रह्मपाल सिंह कुशवाहा, गंगाप्रसाद आढ़ती, मेघसिंह कुशवाहा, गोकुलचन्द्र कुशवाहा, राधेश्याम, जोगिन्दर सिंह कुशवाहा प्रधान, नेत्रपाल सिंह का सम्मान संयोजक शिशुपाल कुशवाहा पूर्व प्रधान, महेन्द्रपाल सिंह कुशवाहा एड., कमलसिंह कुशवाहा पूर्व प्रधान, दिनेश सिंह कुशवाहा एड., थानसिंह कुशवाहा (कमल आर्ट), अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, यतेन्द्र आर्य, ताराचन्द्र कुशवाहा, प्रकाशवीर आर्य, राजू कुशवाहा प्रधान, सतीशचन्द्र, महेन्द्र सिंह ठेकेदार, प्रभूदयाल आदि ने किया। इस अवसर पर कु. कल्पना कुशवाहा, दिनेशचन्द, अमर सिंह कुशवाहा, विजयपाल सिंह कुशवाहा, डा. देशराज सिंह कुशवाहा, नन्दलाल निरंकारी आदि उपस्थित थे। संचालन बिजेन्द्र सिंह कुशवाहा ने किया।