Wednesday, June 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भागवत गीता, विश्व का महान ग्रंथ है: मुकेश आचार्य

भागवत गीता, विश्व का महान ग्रंथ है: मुकेश आचार्य

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। युवा सेवा समिति के तत्वाधान में ब्रह्मदेव पीपल वाल मैदान राजा का ताल में भागवत कथा के आखिरी दिन कथावाचक मुकेश आचार्य ने सुदामा चरित्र एवं गोपी संवाद का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि भागवत गीता विश्व का महान ग्रंथ है, जो व्यक्ति को कर्म के अनुसार जीने की प्रेरणा देता है। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण संसार के अध्यापक की भांति पात्र के रूप में नजर आते हैं, जो अर्जुन को संसार के मोह, माया, त्याग कर अपना कर्तव्य करने का संदेश देते हैं। कथा के अनुसरण से व्यक्ति के अंदर चित् और चरित्र का निर्माण होता है। कथा विश्व, बंधुत्व एवं वासुदेव कुटुम्बम का संदेश देती है। इससे व्यक्ति सदमार्ग पर जीने की प्रेरणा लेता है। मुकेश आचार्य शास्त्री ने कृष्ण सुदामा संवाद से मित्रता की महिमा एवं गोपी संवाद से महिलाओं को चरित्रवान बनने एवं परिवारों में अपने बुजुर्गों का सम्मान करने का संदेश दिया।