Saturday, June 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम बोर्ड की बैठक में सदन की गरिमा हुई तार-तार, आपस में भिड़े पार्षद

नगर निगम बोर्ड की बैठक में सदन की गरिमा हुई तार-तार, आपस में भिड़े पार्षद

फिरोजाबाद। नगर निगम बोर्ड की बैठक जीवाराम हॉल में महापौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। बैठक में सदन की गरिमा तार-तार हुईं। संविधान हाथ में लेकर पार्षदों ने हंगामा किया। इस हंगामे में महिला पार्षद भी पीछे नहीं रही। सदन में हंगामा करने वाले पार्षदों के खिलाफ बोर्ड अधिकारी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
मंगलवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक जीवाराम हॉल में 11 बजे शुरू हुई। सत्ता एवं विपक्ष के अधिकांश पार्षद सदन में मौजूद रहे। सदन की बैठक की शुरूआत में ही एजेंडा में शामिल अधिकांश प्रस्तावों को बोर्ड ने सहमति व्यक्त करते हुए पास करा दिए। लेकिन इसके बाद जैसे ही सत्ता व विपक्षी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं के बारे में बोलना शुरू किया। वैसे ही सत्ता और विपक्षी खेमे में बैठे पार्षदों में बहस शुरू हो गई। दोनों ओर से पार्षद एक दूसरे पर कार्यो को लेकर आरोप प्रत्यारोप करते हुए प्रतियों को फाड़ दिया गया। इसी बीच जमकर हंगामा होने लगा। संविधान की प्रति लेकर हाथ में लहराई गई। उसके बाद कार्रवाई को समाप्त कर दिया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि जिन लोगों ने सदन की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। महापौर कामिनी राठौर ने बताया कि 12 प्रस्ताव थे जिन्हें पहले कार्यकारिणी की बैठक में पहले ही पास हो चुके हैं। जिसमें उद्यान, शौचालय, नाली और खरंजा शामिल हैं। उन्हीं प्रस्तावों को बोर्ड बैठक में रखा गया था। तभी पार्षदों ने हंगामा कर दिया। पार्षद जमीन पर भी बैठ गए थे।