Sunday, September 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोकतंत्र सेनानियों का शॉल उड़ाकर किया सम्मान

लोकतंत्र सेनानियों का शॉल उड़ाकर किया सम्मान

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन जी.डी. गोइन्का पब्लिक स्कूल में किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र रक्षक, सेनानियों का शॉल एवं माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की लोकतंत्र की हत्या, इस मानसिकता के विरुद्ध लोकतंत्र की पुर्नस्थापना के महायज्ञ में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी देशभक्तों को नमन करता हूँ। 25 जून 1975 को आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्तामोह में रातो-रात हर भारतीय के संवैधानिक अधिकारों को छीन, आपातकाल थोपा व निर्दयता में विदेशी शासन को भी पीछे छोड़ दिया। 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर, प्रेस पर ताले जड़ दिए। नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, लोकसभा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह, विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल 25 जून 1975 के दिन इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। उन सभी महानुभावों को नमन करता हूं, जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का जमकर विरोध किया। भारतीय लोकतंत्र को बचाये रखने के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम में उपसभापति श्याम सिंह यादव, लोकतंत्र सेनानी दिनकर गुप्ता, दिनेश भारद्वाज, रवींद्र शर्मा, हरिओम गुप्ता, चंद्र प्रकाश जैन आदि ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक डॉ अमित गुप्ता, सतीश यादव, अवधेश पाठक, रामनरेश कटारा, शैलेंद्र सिंह, शिवशंकर शर्मा, योगेंद्र सिंह चौहान, लायक सिंह शंखवार, सुरेंद्र सावन झा, मधुरिका गुप्ता, श्रीनिवास शर्मा, विशाल मोहन यादव सतीश चंद्र प्रजापति, महेश पूरन, अंकित तिवारी, राजेश झा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं सहित लोकतंत्र सैनानी उपस्थित रहे।