Saturday, May 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

आगरा। महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे आगरा द्वारा रेल संस्थान ईदगाह में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम मुख्यालय प्रयागराज तथा महिला कल्याण संगठन के सेंट्रल संगठन के दिशानिर्देशों के तहत किया गया। इस कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रितु अग्रवाल, सचिव श्रीमती अदिति मित्तल, कोषाध्यक्ष श्रीमती मानसी सिंह तथा महिला कल्याण संगठन की अन्य सदस्याओ ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण एवं वातावरण स्वच्छ रखने का सन्देश दिया। इस कार्यक्रम में प्रवीण कुमार मु.क.हि.निरीक्षक, श्रीमती विन्दु यादव, मु.क.हि.निरीक्षक, दिनेश बघेल, एस.एस.ई./कार्य ईदगाह द्वारा सहयोग किया गया।