Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरक्षण का किया विरोध, फूंका पुतला

आरक्षण का किया विरोध, फूंका पुतला

भारतीय सवर्ण महासभा ने भरी हुंकार
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में कोटला रोड पर जुलूस निकाल कर बम्बा चैराहे पर आरक्षण का पुतला फूंका गया और आरक्षण विरोधी नारे लगाये गये।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय ने कहा कि आरक्षण विरोधी काला कानून का हम सभी विरोध करते हैं। बहुत सहन कर लिया अब सहन नहीं किया जायेगा। हमारा देश जब आजाद हुआ था तो देश के नेताओं ने एससी और बीसी में गरीब शिक्षा से वंचित लोगों को ऊपर लाने के लिये दस साल के लिये आरक्षण लागू किया था लेकिन नेताओं ने इन जातियांे को अपने वोट बैंक बना लिया और दस साल का समय हर बार बढ़ाते गये। जिससे सवर्ण समाज के लोग आरक्षण के कारण सरकारी नौकरियों से वंचित रह गये। आरक्षण लेने वाले लोग सांसद, विधायक, मंत्री व सरकारी नौकरियों में पहुंच गये और बड़े बड़े एजंसी और उद्योग चला रहे हैं, लेकिन फिर भी आरक्षण उन्हें चाहिये आरक्षण के कारण अयोग्य लोग नौटंकियों में पहुंच रहे हैं। सवर्ण समाज के योग्य लोग दर दर के लिये भटक रहे हैं। पं. संजीव उपाध्याय ने कहा भारतीय सवर्ण महासभा की हुंकार है आरक्षण का हो आर्थिक आधार। हमारा संगठन आरक्षण का पुरजोर विरोध करेगा आदि सवर्ण समाज को आरक्षण देने की मांग कर रहा है। पुतला दहन करने वालों में शान्तनु शर्मा, अजय ठाकुर, रमेश दीक्षित, गिरीश गुप्ता, अनुपम दुबे, नीरज शर्मा, कुलदीप शर्मा, विवेक उपाध्याय, महेश शर्मा, दिनेश दीक्षित, सुमित, रजत उपाध्याय, बाॅबी ठाकुर आदि लोगों ने पुतला दहन किया।