Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बालक की हत्या कर शव को कुए में पटका

बालक की हत्या कर शव को कुए में पटका

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दामन में छुपे आस्तीनों के सर्पाे से बचना काफी मुश्किल हो गया है। अपने ही अपनों को खून बहाने लगे है। चन्द्र रूपयों के लालच में एक मासूम को उसकी के चाचा ने हत्या कर शव को कुए में फैंक दिया। अब किस पर भरासा किया जा सकता है। शव को पुलिस ने बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बताते चले कि थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी रैना जमुना नगर निवासी गौरे लाल का सात वर्षीय इकलौता पुत्र रामबाबू शुक्रवार की सांय अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय उसके बुआ का लडका अमित पुत्र छोटे लाल नौ बस्ताथाना लोहामण्डी आगरा अगवा कर ले गया। काफी देर तक बालक घर नही पहुचा तो परिजनों ने बालक की तलाश की रात भर खोजने के बाद रामबाबू का कही भी पता नही चला तो सन्देह होने पर पिता ने अमित के खिलाफ थाने में अपहरण करने की तहरीर दी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आज सुबह बालक का शन अभियुक्तों की निशान देही से राजा के ताल एक कुए से बारामद कर लिया। बालक की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पहुचे मृतक बालक के परिजनों ने आक्रोशित क्षेत्रीय लोगो के साथ जिला अस्पताल के सामने अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुचे पुलिस बल क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार ने आक्रोशित परिजनों को न्याय दिलाने आरोपियों को जेल भेजने का अश्वासन देने के बाद जाम को खुलवाया। लोगो में चर्चा थी कि रिस्ते को चाचा ही बालक का खून कर देगा तो भला अब किस पर भरोसा किया जा सकता है। पुलिस ने पकडे गये अमित से जानकारी की गयी तो पता चला कि 20 लाख की फिरौती के लिए उसका अपहरण कर हत्या की गयी।