Wednesday, August 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जैन मुनि वसुनंदी महाराज का बैंड बाजो के साथ हुआ भव्य मंगल प्रवेश

जैन मुनि वसुनंदी महाराज का बैंड बाजो के साथ हुआ भव्य मंगल प्रवेश

फिरोजाबाद। बुधवार को आचार्य वसुंनंदी गुरुदेव का संसघ मंगल प्रवेश गाजे-बाजे के साथ रसूलपुर पर हुआ। गुरूदेव की एक झलक पाने को जैन समाज उमड़ पड़ा। ढोल नगाड़ों की मधुर ध्वनि पर जैन मुनि को शहर का भ्रमण कराया गया। हजारों की तादाद में जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चे कदमताल करते हुए गुजरे। जगह-जगह आचार्य श्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
आचार्य वसुंनंदी महाराज का नगर में मंगल प्रवेश थाना रसूलपुर से प्रारंभ हुआ, जहां उनका पुष्पवर्षा व आरती उतारकर स्वागत किया गया। उनकी अगुवाई में जैन समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दूसरी ओर से जैन मुनि अमित सागर महाराज का ससंघ मिलन हुआ। पाद पृक्षालन कर दोनो संघो की आरती उतारी गई। जूलुस में रंग बिरंगी पोशाको सुसज्जित महिला मंडल, युवा मंडल के युवा श्वेत वस्त्र धारण कर टोपी लगाकर चल रहे थे। एनसीसी व युवाओ की टोलियां घेरा बनाकर जैन मुनियों के साथ चल रहे थे। जूलुस मे सबसे आगे घोडा, ऊट व जैन ध्वज लेकर चल रहे। मुनिश्री जैन समुदाय के साथ अट्टावाला जैन मंदिर, सदर बाजार, विवेकानंद चौराहा, बस स्टैंड होते हुए श्री महावीर जिनालय पहुंचे। जहां उनके दर्शनों के लिए काफी संख्या में जैन समाज के लोग पहुंचे। वहीं नगर निगम के सामने सुधीर कुमार जैन, राजकिशोर राठी परिवार एव जैन महिला मिलन द्वारा आचार्य श्री आरती उतारकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान नीतू जैन, नितिन जैन, अकुंश राठी, मनोज यादव के अलावा जैन मिलन महिला मंडल की पदाधिकारी मौजूद रही। गुरुवार को आचार्य श्री ने लोगों को सुखी जीवन जीने का मंत्र दिया। आचार्य वसुनंदी वर्षा योग के चार माह तक जिनालय में प्रवास करेंगे और इस दौरान धर्म का प्रचार प्रसार करेंगे। गुरु देव के चातुर्मास को लेकर जैन मंदिर में तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।