Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ.प्र. ठेका सफाई कर्मचारी संघ का हुआ विस्तार, सौंपी जिम्मेदारी

उ.प्र. ठेका सफाई कर्मचारी संघ का हुआ विस्तार, सौंपी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी कल्याण संघ (रजिस्टर्ड) का विस्तार करते हुए जनपद की जिला व महानगर टीम का गठन किया गया। इसी के साथ प्रदेश कमेटी का भी गठन किया गया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि ने संगठन का विस्तार करते हुए उ.प्र. सफाई कर्मचारी संघ का अनुराग चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष, नितिन चौहान, तरुण पाराशर को प्रदेश सचिव, अनिकेत वाल्मीकि (अन्नू) को जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद, सरवन चौधरी, अनिकेत चौहान को जिला उपाध्यक्ष, अमित कुमार, रोहित चौहान को जिला सचिव, अमन डागौर को महानगर अध्यक्ष, सुरजीत कुमार महानगर उपाध्यक्ष, विक्रमदीप महानगर महामंत्री बनाया गया। वहीं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी कल्याण संघ कर महानगर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें जयबाबू को महानगर अध्यक्ष, प्रदीप राही महानगर महामंत्री मनोनीत किया।